पुलिस ने मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को किया गिरफ्तार

 

(गौरव सिंघल)

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सहारनपुर (नागल)।जनपद सहारनपुर की थाना नागल पुलिस ने मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसकेे कब्जे से अवैध शस्त्र, जिंदा गोवंश एंव गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए है। एसएसपी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु चोरी, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, पशु चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रि को उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह भाटी पुलिस टीम के साथ गांगनौली से दंगडोली जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गांगनौली के जंगल में कुछ व्यक्ति गोकशी करने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर ईख के खेत की घेराबंदी की गई। खेत के अंदर से जानवर के रंभाने की आवाज सुनाई देने पर टॉर्च की रोशनी से देखा गया तो तीन संदिग्ध व्यक्ति एक बछड़े के साथ खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम को नजदीक आता देख बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए खेत की घेराबंदी कर एक बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नसीम पुत्र कय्यूम निवासी ग्राम पाण्डौली, थाना नागल के रूपमें हुई, जबकि दो अन्य अभियुक्त अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा (.315 बोर), 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस (.315 बोर), 01 जिंदा बछड़ा तथा गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त नसीम उपरोक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना नागल का बी श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है।