सहारनपुर : पुलिस ने दो आरोपियों को मंदिर में चोरी हुए सामान के साथ किया गिरफ्तार
सहारनपुर : पुलिस ने दो आरोपियों को मंदिर में चोरी हुए सामान के साथ किया गिरफ्तार

सहारनपुर : पुलिस ने दो आरोपियों को मंदिर में चोरी हुए सामान के साथ किया गिरफ्तार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र में शकलापुरी रोड स्थित हनुमान मंदिर से पीतल की मूर्तियां और अन्य पूजन सामग्री चोरी हो गई थी। लोगों ने दो संदिग्ध युवकों को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया है।कोतवाली मंडी निवासी जवाहर पार्क कॉलोनी निवासी हिमांशु खेड़ा ने तहरीर देकर बताया कि शकलापुरी रोड हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर से पीतल का गदा, लड्डू गोपाल, पीतल का मुकुट, दीपक और तांबे का नाग देवता चोरी कर लिया गया था। मंदिर से सामान गायब मिलने पर स्थानीय लोग आरोपियों की तलाश कर रहे थे। लोगों को दो युवक शकलापुरी रोड पर हाथ में थैला लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमते मिले। शक होने पर लोगों ने उन्हें रोककर थैले की तलाशी ली तो उसमें मंदिर से चोरी किया गया सामान मिला। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शमशु और फारूख निवासी पुल खुमरान भावा सराय के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को चोरी के सामान सहित थाने ले गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Subscribe to my channel