पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण में ई-बीएलओ ऐप पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 08 बीएलओ को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण में ई-बीएलओ ऐप पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 08 बीएलओ को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सहारनपुर : पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण में ई-बीएलओ ऐप पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 08 बीएलओ को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, हुई स्वीकृति
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार प्राप्त करने वाले बीएलओ को मिलेंगे 10, 08 एवं 06 हजार रूपये
05 बीएलओ को मिला सांत्वना पुरूस्कार 03 हजार रूपये
निर्वाचन कार्यों में बेहतर कार्य करने वालों को समय-समय पर आयोग द्वारा किया जाता है पुरूस्कृत एवं दिए जाते है प्रमाण पत्र :- जिला
निर्वाचन अधिकारी
मनीष बंसल
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल के प्रयासों से निर्वाचन संबंधी कार्यों में प्रोत्साहित करने के तहत त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 हेतु पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण में ई-बीएलओ ऐप पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की इन्ट्री करने वाले जनपद के सर्वोच्च 08 बीएलओ को प्रोत्साहन राशि प्रदान किये जाने की अनुमन्यता प्रदान की गयी है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय मनीष बंसल ने बताया कि जनपद में ई-बीएलओ ऐप पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकासखण्ड पुंवारका की ग्राम पंचायत सलेमपुर भूकडी के बीएलओ देविज कुमार को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रूपये, विकास खण्ड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत पथरवा के बीएलओ मनोज कुमार को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 08 हजार रूपये तथा विकासखण्ड बलियाखेडी की ग्राम पंचायत बेलडा जुनारदार के बीएलओ मुहम्मद जावेद को तृतीय पुरस्कार के रूप में 06 हजार रूपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्यों में बेहतर कार्य करने वालों को समय-समय पर आयोग द्वारा पुरूस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिए जाते है। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि इसी प्रकार अन्य 05 बीएलओ को सांत्वना राशि के रूप में तीन-तीन हजार रूपये की धनराशि दी जाएगी। सांत्वना प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त करने वालों में विकासखण्ड नकुड़ की ग्राम पंचायत पदम नंगली के बीएलओ उमरेश पंवार, मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत फरकपुर निवादा के बीएलओ पवन कुमार, बलियाखेडी की ग्राम पंचायत मेघछप्पर के बीएलओ यशवीर सिंह पंवार, नकुड़ की ग्राम पंचायत चढाव की बीएलओ शिव कुमारी एवं देवबन्द की ग्राम पंचायत राजूपुर की बीएलओ अल्पना गोयल शामिल है।

Subscribe to my channel