सभी अधिकारी प्रोएक्टिव होकर करें कार्य :- जिलाधिकारी मनीष बंसल

सभी अधिकारी प्रोएक्टिव होकर करें कार्य :- जिलाधिकारी मनीष बंसल

सहारनपुर : समय से डाटा उपलब्ध न करवाने एवं संस्था या विभाग की लापरवाही से छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित रहने पर होगी कड़ी कार्यवाही :- डीएम मनीष बंसल

सभी अधिकारी प्रोएक्टिव होकर करें कार्य :- जिलाधिकारी मनीष बंसल

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की बैठक

छात्रों के छात्रवृत्ति संबंधी नुकसान पर जिलाधिकारी ने लिया सख्त निर्णय

छात्रवृत्ति के लिए समय से छात्रों का डाटा विभाग को नहीं भेजने पर संस्थाओं को अंतिम चेतावनी

विद्यार्थियों को संस्था की लापरवाही के कारण छात्रवृत्ति से न रहना पडे वंचित

दिव्यांग पेंशन के लिए गांव-गांव में चलाया जाए अभियान, कोई भी दिव्यांगजन पेंशन से न रहे वंचित

परियोजनाएं समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से की जाए पूर्ण

आगामी गर्मी के मौसम के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्थाएं रखी जाएं दुरूस्त

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। डीएम मनीष बंसल ने छात्रवृत्ति संबंधी योजनाओं की समीक्षा के दौरान लापरवाही पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सम्बन्धित सभी शिक्षण संस्थानों को अंतिम चेतावनी जारी की जाए। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं एवं विद्यालयों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग या शिक्षण संस्थाओं की लापरवाही से किसी भी छात्र को छात्रवृत्ति संबंधी नुकसान हुआ तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। छात्रवृत्ति संबंधी सभी विभाग ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराएं जिससे इन पर अग्रिम कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव-गांव में अभियान चलाकर सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दिव्यांग पेंशन से वंचित न रहे। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिवों को भी टारगेट दिया जाए। पर्यटन विभाग से संबंधित निकट भविष्य में पूर्ण होने वाली 05 परियोजनाओं का विवरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने एक करोड़ से उपर की परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय से निरीक्षण कर आख्या में परियोजना की गुणवत्ता का भी उल्लेख किया जाए। अगर परियोजना समय से एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण नहीं हुई तो नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रोएक्टिव होकर कार्य को करना सुनिश्चित करें। ग्रेडिंग ए आने का मतलब यह नहीं कि कार्यों में सुस्ती लाई जाए। पोर्टल के डाटा के संबंध में किसी भी त्रुटि के लिए अपने मुख्यालय से समन्वय स्थापित कर ठीक करवाना सुनिश्चित करे। डीएम मनीष बंसल ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि आगामी गर्मी के मौसम के दृष्टिगत समय से ही खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर तार एवं आवश्यक उपकरणों को दुरूस्त कर लिया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतवार समीक्षा कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए सचिवों को टारगेट दिए जाएं। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को लोक निर्माण विभाग से संबंधित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक कराने के निर्देश दिए।मत्स्य विभाग संबंधी अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नेडा विभाग को 25 केवी से ज्यादा लोड वाले कार्यालयों में विभाग से समन्वय करते हुए सोलर रूफ टॉप प्लांट लगाने के संबंध में कार्यवाही की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर सुमित राजेश महाजन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विनोद कुमार मीणा, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।