सहारनपुर नगर निगम में शामिल गांव विकास से वंचित : विधायक आशु मलिक

सहारनपुर नगर निगम में शामिल गांव विकास से वंचित : विधायक आशु मलिक

सहारनपुर नगर निगम में शामिल गांव विकास से वंचित : विधायक आशु मलिक

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर नगर निगम में शामिल 32 गांवों में वहां के नागरिकों को निगम की ओर से किसी भी तरह की बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। यह बात सपा विधायक आशु मलिक ने आज यहां कही। उन्होंने विधानसभा के चालू सत्र में सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है कि वह सहारनपुर नगर निगम के मेयर और आयुक्त द्वारा विकास कार्यों को कराए जाने का निर्देश जारी करें। आशु मलिक ने कहा कि 450 करोड़ रूपए का बजट निगम का है लेकिन गांवों में विकास की हालत शून्य है। ये गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। वहां ना सड़क बनी है और ना पानी की निकासी के लिए नाले अथवा नालियां हैं।
आशु मलिक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर देहात की गुलदस्ता कालोनी, गणपति कालोनी, कैलाश विहार, नवादा रोड़, काजूवाला, सड़कडोली, काजीपुरा एवं दानिश कालोनी ऐसे इलाके हैं जहां विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगी है। इन गांवों में नगर निगम में शामिल होने से पहले ग्राम पंचायतें विकास कार्य कराती थीं, जो निगम में शामिल होने के बाद बंद हो गए हैं और अब वहां नगर निगम भी उस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, ऐसे में निगम क्षेत्र में शामिल उन गांवों की स्थिति पहले से भी बदत्तर हो गई है।
इस उपेक्षा की ओर अनेकों बार मीडियाकर्मी भी निगम अधिकारियों का ध्यान दिला चुके हैं। हर बार नगर आयुक्त शिपू गिरि और मेयर डा. अजय सिंह का आश्वासन होता है कि इन गांवों के विकास पर समुचित ध्यान देंगे लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाए जाने से लाखों लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।