सहारनपुर : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के निकले सकारात्मक परिणाम : डीएम मनीष बंसल

सहारनपुर : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के निकले सकारात्मक परिणाम : डीएम मनीष बंसल

सहारनपुर : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के निकले सकारात्मक परिणाम : डीएम मनीष बंसल

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आज बताया कि सहारनपुर जनपद में सड़क हादसों को रोकने के लिए जो नए कदम उठाए गए हैं उनके सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इससे सड़क हादसों में 21 फीसद की कमी आई है और मृतकों की संख्या में 7.7 फीसद की कमी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी मुख्य मार्गों पर अवैध कट तत्काल बंद कराने के साथ नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने वालों और स्कूली बच्चों के विरूद्ध विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक जनवरी माह में सड़क हादसों में कमी आई और मृतकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। डीएम मनीष बंसल ने इस सकारात्मक प्रवृति को बनाए रखने पर जोर दिया है। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि सड़क खाली करो अभियान चलाया जाए। इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर यातायात में अवरोध पैदा करने वाले चीजों को हटाया जाए और आवागमन को आसान और सुरक्षित बनाया जाए। डीएम ने बस स्टैंड और स्कूल-कालेजों के आसपास किसी प्रकार के वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े ना करने की अपील लोगों से की। ऐसा करने पर वाहनों को हटाकर होल्डिंग ऐरिया में भेज दिया जाएगा। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने पर 50 और हेलमेट ना पहनने पर करीब 1000 लोगों के चालान काटे गए।