मुजफ्फरनगर में सहारनपुर से आई खाद्य सुरक्षा टीम का वहलना में एक प्रतिष्ठान पर छापा
मुजफ्फरनगर में सहारनपुर से आई खाद्य सुरक्षा टीम का वहलना में एक प्रतिष्ठान पर छापा

मुजफ्फरनगर में सहारनपुर से आई खाद्य सुरक्षा टीम का वहलना में एक प्रतिष्ठान पर छापा, सरसों के तेल रिफाइंड व राइस ब्रान तेल में मिलावट की शिकायत पर आठ नमूने लिए, 17 के करीब ब्रांड के मिले रेपर
मुजफ्फरनगर। शहर के निकट वहलना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में मिलावटी सरसों, राइस ब्रान तेल के साथ रिफाइंड में बड़े पैमाने पर मिलावट की आशंका के चलते सहारनपुर से आई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां पर बड़े पैमाने पर विभिन्न ब्रांड के रिफाइंड, सरसों तेल एवं अन्य राइसब्रान तेल आदि की पैकिंग की जा रही थी।
सहारनपुर से आई खाद्य विभाग की टीम ने खालापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत वहलना में छापा मारकर हजारों लीटर सरसों का तेल और रिफाइंड मिलने पर आठ नमूने संकलित किए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की प्राथमिक जांच में प्रतिबंधित आरजीमोन, कलर और अरंडी के तेल मिलाने की पुष्टि होने का दावा किया गया है। खाद्य विभाग की टीम ने लाखों का माल जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस छापेमारी से हड़कंप की स्थिति बनी रही।
सहारनपुर मंडल के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी की अगुवाई में गठित टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल चौधरी, अनंत कुमार, अश्वनी, और पूनम शर्मा ने शुक्रवार को गोपनीय जानकारी के आधार पर मुजफ्फरनगर के वहलना गांव के बाहर चल रही ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। खाद्य विभाग की टीम के साथ खलापार थाने की पुलिस भी मौजूद रही। बड़े बड़े टैंकरों से 15 किलो के टिन में रिफाइंड और सरसों के तेल की
अपने रैपर लगाकर पैकिंग की जा रही थी।यहां पर विभिन्न प्रकार के करीब डेढ़ दर्जन रैपर भी खाद्य सुरक्षा टीम ने बरामद किए। खाद्य सुरक्षा की टीम ने मौके पर तेल का रंग बदलने वाला कलर, अरंडी का तेल के अलावा कुछ प्रतिबंधित सामान भी जब्त किया है। खाद्य टीम के साथ आई खाद्य सुरक्षा वैन की जांच में सरसों और राइस ब्रान तेल और रिफाइंड में प्रतिबंधित आरजीमोन, कलर और अरंडी के तेल मिले होने की पुष्टि हुई है। टीम का नेतृत्व कर रहे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि जांच के दौरान बड़े पैमानें पर सरसों के तेल और रिफाइंड में मिलावट किए जाने की पुष्टि हुई है। यहां से 8 नमूने लेने के साथ हजारों लीटर तेल, रिफाइंड जब्त किया गया है। यह तेल टैंकरों में भरा हुआ था। यही नहीं प्राथमिक जांच में प्रतिबंधित आरजी मोन, कलर और अरंडी के तेल मिलाने की हुई पुष्टि हुई है। बाकी रिपोर्ट नमूनों की जांच में आ जाएगी। आरजीमोन स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है, जिस कारण यह जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला है, जिसमें संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उधर ट्रेडिंग कंपनी के संचालक ने मिलावटखोरी के आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि उनके यहां किसी तरह से तेल अथवा रिफाइंड का उत्पाद नहीं होता है। वो तो तेल और रिफाइंड मंगाकर उसे अपने ब्रांड में पैक कराकर बेचते है। हालांकि, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का कहना है कि उन्होंने जिन टिन पर रैपर लगा दिए गए थे। उन्हीं से नमूने लिए हैं जिस कारण रेडिंग कंपनी के मालिक की पूर्ण जिम्मेदारी अपने ब्रांड की होती है। यदि नमूनों में मिलावट की पुष्टि हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel