लो आ गई मेरठ मेट्रो, 55 मिनट में दिल्ली, मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक 120 किमी की तेज रफ्तार, जानें पूरी डिटेल
लो आ गई मेरठ मेट्रो, 55 मिनट में दिल्ली, मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक 120 किमी की तेज रफ्तार, जानें पूरी डिटेल

*लो आ गई मेरठ मेट्रो, 55 मिनट में दिल्ली, मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक 120 किमी की तेज रफ्तार, जानें पूरी डिटेल*
मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेरठ मेट्रो का उद्घाटन होने वाला है, ये ट्रैक रैपिड रेल यानी नमो भारत से कनेक्ट होगा. ऐसे में मेरठ के अंदरूनी इलाकों से सीधे एक घंटे से कम समय में दिल्ली आने का रास्ता भी साफ होगा.
यूपी में लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा और गाजियाबाद के बाद मेरठ मेट्रो के उद्घाटन की घड़ी आ गई है. *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ साउथ तक न केवल रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही 23 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर मेरठ में 13 स्टेशनों के बीच मेट्रो का भी आगाज करेंगे.*
2019 में शुरू हुआ मेरठ मेट्रो प्रोजेक्ट सात साल में साकार हो रहा है. मेरठ साउथ से मोदीपुरम डिपो तक ये मेट्रो ट्रेन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. यह देश की सबसे तेज रफ्तार वाली मेट्रो होगी. मेरठ मेट्रो का यह पहला चरण है, जहां 13 स्टेशनों के बीच मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक यह दौड़ेगी. मेरठ के साथ उत्तर प्रदेश का ये पांचवां शहर होगा, जहां मेट्रो चलने लगेगी. जबकि गोरखपुर, झांसी, बरेली और वाराणसी में भी इसकी तैयारी चल रही है.
दिल्ली से मेरठ अब घंटों नहीं 55 मिनटों में
700 यात्री एक बार में मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे
7 मिनट में आएगी मेट्रो हर मेट्रो स्टेशन पर
120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी
13 स्टेशनों के बीच मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक
मेरठ मेट्रो स्टेशन
मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशनों में मोदीपुरम, मोदीपुरम डिपो, मेरठ उत्तर, डौरली, एमईएस कॉलोनी, बेगम पुल, भैसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दीनगर, रिठानी, परतापुर और मेरठ साउथ हैं. मेरठ साउथ से रैपिड रेल पकड़कर दिल्ली या गाजियाबाद आया जा सकता है.
*मेरठ मेट्रो का उद्घाटन*
पीएम मोदी मेरठ साउथ स्टेशन से पहली ट्रेन (Meerut Metro Opening Date) को हरी झंडी दिखाएंगे. 7 मिनट में मेट्रो के फेरे से यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सभी मेट्रो स्टेशनों पर पेयजल, वॉशरूम के अलावा दिव्यांग यात्रियों के लिए भी उचित सुविधाएं दी गई हैं. मेरठ मेट्रो के दूसरे चरण में 13 किमी का ट्रैक बिछाया जाएगा. मेरठ मेट्रो के स्टेशन, एलिवेटेड, अंडरग्राउंड और भूतल पर बने हैं.
*मेरठ मेट्रो टाइमिंग*
मेरठ मेट्रो सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी. जबकि रविवार को मेट्रो की टाइमिंग रविवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी. ट्रेन पीक ऑवर में 5 से 10 मिनट के भीतर आएगी. जबकि खाली समय में इसमें 10 से 15 मिनट का समय लग सकता है.

Subscribe to my channel