सहारनपुर : सवारियों से भरे टेंपाे पर सूखा पेड़ गिरने से चार घायल
सहारनपुर : सवारियों से भरे टेंपाे पर सूखा पेड़ गिरने से चार घायल

सहारनपुर : सवारियों से भरे टेंपाे पर सूखा पेड़ गिरने से चार घायल, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (पुवांरका)।
सवारियों से भरे टेंपाे पर
जनता रोड पर सूखा पेड़ गिरने से ननद-भाभी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से जनता रोड पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही। बता दे कि शहर से सवारियां लेकर एक टेंपो मुगल माजरा जा रहा था। ड्रीम्स कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ अचानक टेंपो पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही टेंपो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को टेंपो से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में मुगल माजरा निवासी शबाना (26) और उसकी ननद अक्सा (21) गंभीर रूप से घायल हो गईं।वहीं सरखड़ी शेख निवासी अनिल कुमार और टेंपो चालक छोटा को हल्की चोटें आईं। टेंपो चालक छोटा ने बताया कि वाहन में तीन महिलाएं, चार बच्चे और एक पुरुष सवार थे। पेड़ गिरने से जनता रोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने पेड़ को काटकर टेंपो के ऊपर से हटाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और टेंपो को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता रोड किनारे कई सूखे पेड़ खड़े हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। उन्होंने ऐसे पेड़ों को चिह्नित कर हटवाने की मांग की है।

Subscribe to my channel