खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद सहारनपुर

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद सहारनपुर

सहारनपुर : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद सहारनपुर
होली पर्व पर विशेष अभियान के तहत अवैध मसाला इकाई की सील, 1,19,760 रुपये मूल्य की 499 किलो खाद्य सामग्री सीज

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटखोरी एवं अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद सहारनपुर की टीम द्वारा व्यापक छापेमारी कर प्रभावी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान आजाद कॉलोनी, जहुरी मस्जिद के निकट संचालित अजीम पुत्र बाबू अहमद की मसाला निर्माण इकाई का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में निर्माण प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था, स्वच्छता एवं कच्चे माल की गुणवत्ता की जांच की गई। मौके पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर एवं धनिया पाउडर के तीन विधिवत नमूने संगृहीत किए गए।
निरीक्षण के दौरान बिना समुचित लेबलिंग एवं अभिलेखों के बड़ी मात्रा में मसाला उत्पाद भंडारित पाया गया। लगभग 168 किलोग्राम हल्दी पाउडर एवं 331 किलोग्राम मिर्च पाउडर, कुल- 499 किलोग्राम खाद्य सामग्री, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1,19,760 रुपये आंकी गई, को Food Safety and Standards Act, 2006 के अंतर्गत अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया गया। जांच में यह भी पाया गया कि इकाई के पास वैध खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण उपलब्ध नहीं था। इसे अधिनियम का गंभीर उल्लंघन मानते हुए संपूर्ण निर्माण परिसर को सील कर दिया गया। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा इब्राहिम कॉलोनी, खाताखेड़ी स्थित शौकीन मलिक के प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर एक नमूना रंगीन कचरी तथा एक नमूना बेसन (सरसों तेल सहित प्रयुक्त सामग्री) विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत संगृहीत किया गया। प्रतिष्ठान को स्वच्छता एवं गुणवत्ता संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार, श्री जगदम्बा प्रसाद एवं श्री जवाहर लाल उपस्थित रहे। सभी संगृहीत नमूनों को परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोष सिद्ध होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि होली पर्व तक विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।