गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पिछला टायर
गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पिछला टायर

गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पिछला टायर
अचानक फटने से अनियंत्रित होकर पलटा
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत बाईपास रोड पर गणेश शंकर विद्यार्थी तिराहे के पास गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक पिछला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा व जनहानि नहीं हुई। राहगीरों व अडौसियों- पडौसियों ने ट्रक का शीशा तोडकर चालक को बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां ले गये। चालक आसिफ ने बताया कि वह मछरौली केन्द्र से गन्ना लेकर आ रहा था कि अचानक टायर फटने से ट्रक पलट गया। ध्यान रहें गंगोह बाईपास रोड पर एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है। जिसमें सडक के बीचो-बीच ओवरलोड वाहन पलटा हो। इससे पहले पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास एक भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई थी। मगर संयोगवश तब भी कोई बडा हादसा नही घट सका था।

Subscribe to my channel