निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं संग जिला पंचायत अध्यक्ष ने गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं संग जिला पंचायत अध्यक्ष ने गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं संग जिला पंचायत अध्यक्ष ने गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

मोरना :—जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन के सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण मे स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान के अंतर्गत शुक्रतीर्थ में गंगा तट पर सेंकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी भाग लिया।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मे सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम मे जीवन व मोक्षदायिनी गंगा के तट पर रविवार की सुबह सवेरे सन्त निरंकारी मिशन से जुड़े सैकड़ों स्वयंसेवकों सहित साध-संगत से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गंगा मे फैली गंदगी को साफ किया पॉलीथिन,पुराने कपड़े, प्लास्टिक आदि के कचरे को उठाया व गंगा घाट को पानी से स्वच्छ से किया।
संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह विशाल अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है । इस व्यापक विस्तार के कारण यह प्रयास ऐतिहासिक स्वरूप धारण करेगा, जो जल संरक्षण तथा स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावशाली रूप से पहुँचाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा की गंगा को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।मां गंगा की स्वच्छता बहुत बड़ा पुनीत कार्य है।
जोगिंन्द्र सुखिजा,हरीश कुमार,सुशील कुमार अंश ने बताया की नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं एवं झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन समर्पित इस जनआंदोलन ने अपने प्रथम तीन चरणों में सेवा, समर्पण और सहभागिता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की है। इन्हीं उपलब्धियों से प्रेरित होकर इस चरण को और अधिक विस्तृत, संगठित एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है जिससे समाज के हर वर्ग में प्रकृति के प्रति जागरूकता और सहभागिता की सुदृढ़ चेतना का विस्तार कर सके।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव चौधरी, नवीन कुमार, कपिल त्यागी, डॉ. सत्यपाल सिंह, निधि अरोरा,ऋतु अरोरा, आस्था, वर्षा,तानिया,वैष्णवी, सुधा, हरजीत, कुलदीप,वेदपाल, दिनेश, ब्रह्मपाल,दीपक, परमजीत,डॉ. महकार सिंह,अंशुल, प्रदीप निर्वाल, महिपाल राठी,देवेन्द्र आर्य आदि उपस्थित रहे।