पुलिस ने एक शातिर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, दो पुरुषों और एक महिला सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने एक शातिर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, दो पुरुषों और एक महिला सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

सहारनपुर : पुलिस ने एक शातिर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, दो पुरुषों और एक महिला सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

(गौरव सिंघल)

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत सहारनपुर की थाना सदर बाजार और मंडी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बाजारों में खरीदारी करने आए आम लोगों को अपना निशाना बनाने वाले एक शातिर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो पुरुषों और एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में नगदी और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। बता दे कि पिछले कुछ समय से शहर के मुख्य बाजारों में खरीदारी के दौरान टप्पेबाजी और ठगी की शिकायतें पुलिस को प्राप्त हो रही थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना मंडी के प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी और थाना सदर बाजार की टीम को जांच में लगाया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी करते हुए बेहट अड्डा के पास से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ठगी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान किरण, सुमित कुमार और आरती के रूप में हुई है। जामा तलाशी और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके पास से कुल ढाई लाख रुपये की नगदी बरामद की है। इसके अतिरिक्त वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक अल्टो कार और दो नाजायज चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि बरामद की गई नगदी हाल ही में बाजारों में की गई अलग-अलग ठगी की घटनाओं से संबंधित है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी, वरिष्ठ उप निरीक्षक संदीप अधाना और उप निरीक्षक रविंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को अपनी बातों में फंसाकर या डरा-धमकाकर उनके पैसे और कीमती सामान गायब कर देता था। इस गिरोह की गिरफ्तारी से शहर के व्यापारिक केंद्रों और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है। पुलिस अब इन अभियुक्तों के पुराने आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।