बरहद ऋण शिविर का हुआ आयोजन
बरहद ऋण शिविर का हुआ आयोजन

बरहद ऋण शिविर का हुआ आयोजन
सभी बैंकों को निर्देश दिया कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करे
बृहद ऋण शिविर में बैंकों ने मिलकर लगभग 55 करोड़ का लोन सेक्शन किया, 236 लोगों को लाभान्वित किया गया
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मार्च 2026 तक प्रदेश का CD ratio 62% तक बढ़ाने के लक्ष्य हेतु आज साउथ सिटी, दिल्ली रोड़, सहारनपुर में अग्रणी बैंक प्रबंधक कृषाणु दास की अध्यक्षता में बरहद ऋण शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि
मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर सुमित राजेश महाजन उपस्थित रहे। साथ ही अन्य विभाग के अधिकारीगण यूपी नेडा (PO) आर.बी.वर्मा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अधिकारी प्रदीप कुमार, आर्सेटी निदेशक दीपक कुमार, पीएनबी बैंक मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चौबे, पीएनबी से अरविंद कुमार, अनुज चौधरी एवं समस्त ज़िला बैंक समन्वयको ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने सभी बैंकर्स को प्रोत्साहित किया कि 1 ट्रिलियन इकोनॉमी का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जनपद सहारनपुर का विशेष योगदान रहे। सभी बैंकों को निर्देश दिया कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने का काम करे। आज बृहद ऋण शिविर में बैंकों ने मिलकर लगभग 55 करोड़ का लोन सेक्शन किया। जिसमें 236 लोगो को लाभान्वित किया गया।
अग्रणी बैंक कार्यालय से FLC शान हुसैन ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं साइबर फ्रॉड से बचने हेतु 1930 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करने के लिए बताया।
संचालन अमित चौबे ने किया।

Subscribe to my channel