*सुरेश चंद्र अग्रवाल मैमोरियल पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैंडेट्स के लिए विशेष वेपन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
*सुरेश चंद्र अग्रवाल मैमोरियल पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैंडेट्स के लिए विशेष वेपन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

*सुरेश चंद्र अग्रवाल मैमोरियल पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैंडेट्स के लिए विशेष वेपन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
गुलावठी
21 फरवरी 2026 को सुरेश चंद अग्रवाल मैमोरियल पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष वेपन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कैडेट्स को .22 प्वाइंट टू राइफल एवं 7.62 एसएलआर के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
यह प्रशिक्षण हवलदार परमजीत सिंह एवं सूबेदार उपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने कैडेट्स को हथियार की संरचना, खोलने-जोड़ने की प्रक्रिया, सुरक्षा नियमों तथा संचालन की महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी दी।
विद्यालय के डायरेक्टर मयंक अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रत्येक वर्ष दो बार आयोजित किया जाता है, जिससे कैडेट्स की दक्षता और आत्मविश्वास में निरंतर वृद्धि हो सके।
कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा अन्य उपयोगी गतिविधियों का भी अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Subscribe to my channel