दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर वाहन की टक्कर से नाले में गिरी बाइक, दलदल में धंसने से महिला की मौत,पति और बेटी घायल

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर वाहन की टक्कर से नाले में गिरी बाइक, दलदल में धंसने से महिला की मौत,पति और बेटी घायल

सहारनपुर : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर
वाहन की टक्कर से नाले में गिरी बाइक, दलदल में धंसने से महिला की मौत,पति और बेटी घायल
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार बाइक समेत नाले में गिर गए। दलदल में धंसने से महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति और बेटी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जम्बूगढ़ गांव निवासी दीपक अपनी पत्नी रेखा और बेटी परी के साथ बाइक पर जा रहा था। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर अचानक हादसा हो गया। जिसमें रेखा की मौत हो गई। दीपक और परी का घायल हो गए
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । परिजनों का रोकर बुरा हाल है। नानौता स्थित दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनकी दो साल की बच्ची नाले में जा गिरे। हादसे में महिला रेखा (31) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति दीपक और बेटी परी घायल हो गए। क्षेत्र के गांव जम्बूगढ़ निवासी दीपक अपनी पत्नी रेखा तथा बेटी परी के साथ नगर स्थित बाजार में जा रहा था। पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में गिर गई। तीनों बाइक के साथ ही नाले में जा गिरे। हादसा होते देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायल दीपक को बाहर निकाला गया। वहीं उसकी पत्नी रेखा नाले में दलदल में धंस गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दलदल में फंसने से उसका दम घुट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक व परी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। ऐसे में शव उन्हें सौंप दिया गया।