देवबंद : करंजाली-बास्तम मार्ग पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की सडक हादसे में हुई मौत

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। करंजाली-बास्तम मार्ग पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की सडक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जडौदा जट्ट गांव निवासी रोहित (31) ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ड्राइवर है, जो मिट्टी ढुलाई के कार्य में लगा हुआ था। इससे होने वाली आमदनी से परिवार का पालन पोषण करता था। बीती रात वह करंजाली बास्तम मार्ग पर मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। मध्य रात्रि ट्रैक्टर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें रोहित की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक ने उन्हें रात में दुर्घटना की कोई जानकारी नहीं दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।