पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को चोरी की तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को चोरी की तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को चोरी की तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को दबोचकर बाइक चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दबोचे गये आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया है। थाना जनकपुरी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 6 फरवरी को वादी राज कुमार शर्मा पुत्र रमेश कुमार शर्मा निवासी नुमाइश कैंप गोपाल नगर थाना नगर कोतवाली की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वादी की बाइक चोरी कर ले जाने की सूचना पर थाना जनकपुरी पर मुकदमा पंजीकृत किया था। उन्होंने बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लिंक रोड के पास से चैकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर शोएब पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम माधोपुर हजरतपुर थाना गंगनहर जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गये आरोपी के कब्जें से चोरी की तीन बाइक बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।

Subscribe to my channel