पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना फतेहपुर प्रभारी विनय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 21 फरवरी को वादी जोगेन्द्र सिंह पुत्र पिरथी सिंह निवासी फऱकपुर नवादा थाना फतेहपुर की तहरीर पर आरोपियों अशोक सिंह पुत्र नोरंग, अनुप सिंह पुत्र अशोक निवासीगण चकहरेटी थाना जनकपुरी, राहुल व रवि पुत्रगण नाथीराम निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार व 4-5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से वादी के पुत्र सुनील, मोन्टी पुत्र पिंकी, आशू कुमार पुत्र बुबेराम, भूपेन्द्र पुत्र झल सिंह, विनीत पुत्र रोहताश निवासीगण फरकपुर नवादा थाना फतेहपुर को घायल कर देने एवं गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बनध में थाना फतेहपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आज थाना फतेहपुर पुलिस ने थाना प्रभारी विनय शर्मा व उपनिरीक्षक बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भोगपुर पुलिया के पास से एक वांछित आरोपी राहुल पुत्र नाथीराम निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।