बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर जालंधर जा रहे दो व्यक्तियों की हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर जालंधर जा रहे दो व्यक्तियों की हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

सहारनपुर : बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर जालंधर जा रहे दो व्यक्तियों की हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। हरिद्वार निवासी विश्वजीत और सहारनपुर निवासी रुद्र प्रताप बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर जालंधर जा रहे थे। हाईवे पर उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। यह दुखद घटना नकुड़ रोड कट के पास आज सुबह बडे तडके हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के थाना झबरेड़ा के गांव भलस्वा निवासी विश्वजीत (24) और सहारनपुर के थाना बड़गांव के गांव शब्बीरपुर निवासी रुद्र प्रताप (23) बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर पंजाब के जालंधर जा रहे थे। दोनों युवक वहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे। सुबह के समय कोहरा छाया हुआ था, जिसके कारण दृश्यता काफी कम थी। इसी दौरान तेज गति से यात्रा कर रहे ये दोनों युवक आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से जा भिड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों के शव अपने साथ ले जाने का निर्णय लिया है।