सहारनपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने ली बीएलओ की बैठक

सहारनपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने ली बीएलओ की बैठकa

सहारनपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने ली बीएलओ की बैठक

कोई भी अर्ह युवा फार्म 06 भरने से न छूटे :- जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल

सभी बीएलओ सौंपे गये उत्तरदायित्वों का पूर्णता से करें निर्वहन, परिचय पत्र को करें प्रदर्शित

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ के साथ बैठक आहूत की गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने निर्देशित किया कि बीएलओ घर-घर जाकर यह सुनिश्चित कराएं कि फार्म 06 की अर्हता रखने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति फार्म भरवाने से न छूटे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़ने से मतदान देने का अधिकार प्राप्त होता है। इससे लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित होती है। सभी बीएलओ को परिचय पत्र पहनने के निर्देश दिए। इस संबंध में कहा कि परिचय पत्र आमजनमानस के बीच पहचान को सुनिश्चित करता है। डीएम मनीष बंसल ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि यदि आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, तो आज ही मतदाता सूची में अपना पंजीकरण कराएं और एक गौरवान्वित मतदाता बनें। मतदाता हेल्पलाइन ऐप या voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म संख्या 6 भरें या संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी को फॉर्म जमा करें। उन्होने कहा कि 17 वर्ष के भावी मतदाता भी अग्रिम रूप से फॉर्म भर सकते हैं, क्योंकि 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर चार पात्रता तिथियां निर्धारित की गयी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित बीएलओ उपस्थित रहे।