सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, नागरिकों को नि:शुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की दी जानकारी
सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, नागरिकों को नि:शुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की दी जानकारी

सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, नागरिकों को नि:शुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की दी जानकारी
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित मेगा विधिक साक्षरता शिविर में विभिन्न योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, नगर आयुक्त शिपू गिरि, स्थाई लोक अदालत के चेयरमेन मनोज कुमार सिंह, अपर जिला जज अभय कृष्ण तिवारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवल्लित कर एवं फूल अर्पित कर शुभारंभ किया। मेगा शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित स्वयं सहायता समूह मे आजीविका मिशन के तत्व डेरी वितरण, अग्रणी बैंक, एनआरएलएम, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, दिव्यांजन विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, पशुपालन विभाग, श्रमायुक्त विभाग, यूपी नेडा, बिजली विभाग, राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, क्षेत्रीय मृदा परीक्षण/कल्चर प्रयोगशाला, खाध एवं रसद विभाग, उधान विभाग, कृषि विभाग, दुग्धशाला विकास विभाग उप्र, जिला विधालय निरीक्षक, बैंक ऑफ इंडिया, डाक विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायजी राज विभाग, परिवहन विभाग, मत्स्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, डूडा, कौशन विकास, रेशम विभाग आदि ने अपने स्टाल में आये व्यक्तियों को लाभ प्रदान किया। सभी विभाग मेगा शिविर उक्त विधिक साक्षरता शिविर में सभी विभाग अपनी कल्याणकारी योजनाओ के पम्पलेट एवं बैनर के साथ उपस्थित हुए।
मेगा शिविर में दिव्यांग विभाग की ओर से दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय एवं बचपन डे केयर सेन्टर के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। अपर जिला जज शाश्वत पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय दिव्यांग अधिकारी, एलडीएम पंजाब नैशनल बैंक आदि ने अपने विभाग की सरकारी योजनाओं से सभागार में उपस्थित आमजन को सम्बोधित किया।जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, नगर आयुक्त शिपू गिरि, चेयरमेन स्थाई लोक अदालत मनोज कुमार सिंह, अपर जिला जज अभय कृष्ण तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन एवं न्यायिक अधिकारियों ने संस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुति के लिये बच्चों को शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पप्पू कुमार सिंह ने निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में बताया कि महिला बच्चे, बुजुर्ग आदिवासी, अनसूचित जाति जनजाति के लोगो के लिये निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिये कोई भी आय सीमा निर्धारित नहीं है पुरूषों के लिये 3 लाख वार्षिक आय तक के व्यक्तियो को निःशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है। इस अवसर पर, अपर जिला जज विकास गुप्ता, अपर जिला जज पिकू कुमार, अपर जिला जज मनीष कुमार, अपर जिला जज त्रिभुवन नाथ, अपर जिला जज मोहित शर्मा, अपर जिला जज श्रीमती अराधना कुशवाहा, अपर जिला जज संजय कुमार, लघुवाद न्यायाधीश श्रीमती पूजा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मिनाक्षी सिन्हा सहित न्यायिक अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी, एलएडीसीएस, पैनल लॉयर, मध्यस्थगण, पीएलवी, जिला न्यायालय के कर्मचारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया।

Subscribe to my channel