मुज़फ्फरनगर किदवई नगर में सड़क पर अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों का प्रदर्शन

मुज़फ्फरनगर किदवई नगर में सड़क पर अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों का प्रदर्शन

मुज़फ्फरनगर किदवई नगर में सड़क पर अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों का प्रदर्शन
मुज़फ्फरनगर किदवई नगर व कृष्णापुरी मोहल्ले को जोड़ने वाला तबलशाह रोड पर अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर स्थानीय लोगो की दिक्कतें बढ़ा दी है । स्थानीय निवासियों का आरोप है कि अतिक्रमणकारियों ने सड़क पर अवैध रूप से कर मकान व दुकानों का निर्माण कर लिया गया है। जिससे रास्ता बड़ी कठनाई से पार होता है। पूर्व सांसद कादिरराना की कोठी सहित आगे के पाँच मकान सड़क की सीमाओं में आ गए है जिससे रास्ता बाधित होता है।
इसी मार्ग पर शिव मंदिर व मस्जिद व लड़कियों का स्कूल भी है जिस कारण सुबह से शाम तक आवगमन रहता है। जिस कारण एम्बुलेंस व फायर बिग्रेड जैसी आपातकालीन सेवाएं भी बाधित होती है। इसके अलावा आसपास के दुकानदारों ने भी रास्ता पर अतिक्रमण किया हुआ है जिससे वहां के नागरिकों की स्थिति दयनीय होती जा रही है अब हालात इतनी बिगड़ती जा रही है कि जनता को मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज अधिकारियों तक पहुचनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने मीडिया के माध्यम से प्रशाशन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है साथ ही नाले की साफ सफाई की भी मांग की जिसे अतिक्रमणकारियों ने बन्द किया हुआ है आज धरना प्रदर्शन में मोहल्ले के सभी संम्मानित उपस्थित रहे।