ट्रेन से गिरा वृद्ध व्यक्ति, हुई मौत
ट्रेन से गिरा वृद्ध व्यक्ति, हुई मौत

ट्रेन से गिरा वृद्ध व्यक्ति, हुई मौत
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (सरसावा)।सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र में अचानक ट्रेन से गिरने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार
मां के अंतिम संस्कार में ट्रेन से जा रहे एक वृद्ध व्यक्ति की शाहजहांपुर रेलवे ब्रिज के नीचे ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार खलीलाबाद जनपद बस्ती निवासी हरिप्रसाद (64) पुत्र लोहर सिंह अपनी बीवी-बच्चों के साथ हरियाणा के पंचकूला में रहकर पीओपी का कार्य करता था। उसे गांव में मां के निधन की सूचना मिली। बीती देर रात हरि प्रसाद ट्रेन में सवार होकर मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। ट्रेन जब सहारनपुर के शाहजहांपुर में यमुना ब्रिज के ऊपर
पहुंची तो झपकी आने से हरि प्रसाद यमुना नदी में गिर गए और उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को नदी से निकलवाना पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Subscribe to my channel