मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले रालोद विधायक राज्यपाल बालियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले रालोद विधायक राज्यपाल बालियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले रालोद विधायक राज्यपाल बालियान, मुजफ्फरनगर में दर्ज रालोद नेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने की मांग की
मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक एवं रालोद विधान मंडल दल नेता राजपाल बालियान ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पिछली सरकारों के दौरान रालोद नेताओं अजित राठी, संजय राठी, संदीप मलिक, सुधीर भारतीय, हरेंद्र शर्मा, अभिषेक चौधरी गुर्जर, भाकियू नेत्री सोहनवीरी देवी आदि व मंसूरपुर क्षेत्र के ग्रामीणों पर दर्ज सरकारी मुकदमों को वापस लेने हेतु प्रार्थना पत्र देकर मुकदमे वापसी का आग्रह किया। राज्यपाल बालियान ने अवगत कराया कि उक्त मुकदमे गन्ना मूल्य भुगतान की मांग, बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर प्रदर्शन रोड जाम आदि से संबंधित है और इसमें वादी सरकार ही है। इस दौरान उनके साथ छपरौली विधायक अजय कुमार भी साथ रहे। इस संबंध में विधायक राजपाल बालियान ने मुकदमा वापसी से संबंधित चार पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपे।
गौरतलब है कि इनमें से हरेन्द्र शर्मा और अभिषेक चौधरी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। अभिषेक चौधरी के खिलाफ दर्ज मामला 2022 में योगी सरकार के समय का ही है। हालांकि, जिस समय मुकदमे दर्ज हुए थे, उस समय वह राष्ट्रीय लोकतंत्र में ही शामिल थे।

Subscribe to my channel