संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी
संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (नानौता)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नानौता थाना क्षेत्र में देवबंद रोड स्थित रेलवे फाटक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक 41 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।शव की पहचान नीरज गर्ग उर्फ मोनू पुत्र बालकिशन गर्ग निवासी ग्राम महेशपुर थाना बड़गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महेशपुर निवासी नीरज गर्ग की पत्नी जनपद शामली के एक निजी अस्पताल में बीमारी के चलते भर्ती है। जहां से बीती रात नीरज नानौता होते हुए अपने गांव महेशपुर के लिए लौट रहा था। लेकिन घर नहीं पहुंचा। सुबह किसी राहगीर द्वारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात शव पडा होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान नीरज गर्ग के रूप में की और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक नीरज के तीन पुत्रियां है, पत्नी बबीता किडनी की रोगी है।

Subscribe to my channel