साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर बीकाम के छात्र से 2.80 लाख रूपए की ठगी की
साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर बीकाम के छात्र से 2.80 लाख रूपए की ठगी की

साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर बीकाम के छात्र से 2.80 लाख रूपए की ठगी की
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बीकॉम के छात्र से साइबर ठगों ने 2.80 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने छात्र को साइबर क्राइम थाने से बताकर प्राथमिकी दर्ज में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उसे क्यूआर कोड भेजकर चार अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। देहात कोतवाली पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार बेहट सड़क पर न्यू भगवती कॉलोनी निवासी संजय कुमार सैनी ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बीकॉम का छात्र है। उसके मोबाइल नंबर पर 17 फरवरी 2026 को अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस विभाग के साइबर क्राइम से बताते हुए कहा कि छात्र ने गलत वेबसाइट खोली है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है। प्राथमिकी से बचने के लिए उससे रूपए ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। ठगों ने व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेजा और छात्र को लगातार डराया गया। डर से छात्र ने अलग-अलग खाते में 2.80 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठगी की रकम मिनी फैशन, केम आसमा, संतोष किराना और आनंद मिश्रा नामक खातों में डलवाई गई है। थाना साइबर अपराध के इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार ने बताया कि जैन कालेज के बीकाम के छात्र से 2.80 लाख रूपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में छात्र के पिता संजय कुमार सैनी निवासी भगवती कालोनी बेहट रोड़ ने थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर क्राइम टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Subscribe to my channel