छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गंगोह)। छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों का गिरफ्तार किया है। राजकीय डिग्री कॉलेज के पास युवतियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि गांव वजीरपुर निवासी एक युवती ने तहरीर देकर बताया था कि 22 फरवरी को वह अपनी बहनों के साथ शिव चौक से सामान लेकर गांव लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक अपने दो साथियों के साथ बाइक से उनका पीछा करते हुए अशोभनीय टिप्पणियां करता रहा। पीड़िता के अनुसार वजीरपुर रोड पर राजकीय डिग्री कॉलेज से आगे बाग के पास तीनों ने उन्हें रोककर जबरन अंदर खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने और राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में आज एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।