राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर मु0नगर संस्था का निरीक्षण
राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर मु0नगर संस्था का निरीक्षण

राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर मु0नगर संस्था का निरीक्षण किया गया।
_____________________
मुजफ्फरनगर 25 फरवरी 2026 अपर जज (FTC।।) कमलापति प्रजापति, अपर जज दिव्या भार्गव, न्यायिक मजिस्ट्रेट, अंनिका चौधरी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , डॉ0 सत्येंद्र चौधरी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर मु0 संस्था का निरीक्षण किया गया।
संस्था में निरुद्ध किशोर की पत्रावली एवं कार्यालय पत्रावली का अवलोकन किया गया। संस्था निरुद्ध किशोरो से एक-एक कर संस्था में रहन-सहन, शिक्षा व्यवस्था और उनकी किस विषय में रुचि है के विषय में जानकारी ली गई और एक किशोर द्वारा अपनी द्वारा बनाई चित्रकला पेंटिंग दिखाई गई, उनके द्वारा किशोर की प्रतिभा को सुनाया गया। निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी मोहित कुमार, कंप्यूटर अध्यापक विक्रांत वर्मा, सहायक अध्यापक राकेश कुमार, परामर्शदाता बिलकिस जहां एवं संस्था कर्मचारी नीरज कुमार, तथा समस्त सुरक्षा बल उपस्थित रहा।

Subscribe to my channel