कांधला विद्युत लाइन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम

कांधला विद्युत लाइन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम

कांधला विद्युत लाइन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

कांधला थाना क्षेत्र के गांव कनियान में शुक्रवार को विद्युत लाइन से टकराने से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। खेत पर पहुंचे किसानों ने मोर को मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।गांव कनियान निवासी किसान उपेंद्र अपने खेत पर पहुंचे तो वहां एक मोर जमीन पर मृत पड़ा हुआ मिला। मौके पर रहने दर्जनों ग्रामीण भी पहुंच गए ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग के उप निरीक्षक वंश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृत मोर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि मोर की मौत खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से टकराने के कारण हुई है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर के पशु चिकित्सालय ले जाया गया।पशु चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद वन विभाग की टीम ने रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम उपरांत मोर के शव को जंगल क्षेत्र में दफना दिया गया।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मोर राष्ट्रीय पक्षी होने के कारण हर ऐसी घटना में विधिक प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य होता है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके। पशु अस्पताल के डॉक्टर धीरेंद्र सिंह का कहना है की करंट लगने से मोर की मौत होने की पुष्टि हुई है।ग्रामीणों ने खेतों के ऊपर झूल रही विद्युत लाइनों को सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि वन्य जीवों और पक्षियों की इस प्रकार की घटनाओं से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अख्तर कुरैशी कांधला शामली