के. एल. जनता इंटर कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं द्वारा एक एग्जीबिशन का आयोजन
के. एल. जनता इंटर कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं द्वारा एक एग्जीबिशन का आयोजन

देवबंद : के. एल. जनता इंटर कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं द्वारा एक एग्जीबिशन का आयोजन किया गया
एग्जीबिशन में विज्ञान, कृषि, गृह विज्ञान आदि बहुत सी प्रस्तुतियां दी गई
प्रबंधक दीपक राज सिंघल ने छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बहुत ही कम खर्च पर वेस्ट मटेरियल से बहुत ही सुंदर-सुंदर आइटम बनाए जाने की सराहना की
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
देवबंद के के एल जनता इंटर कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं द्वारा एक एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान, कृषि, गृह विज्ञान आदि की बहुत सी प्रस्तुतियां दी गई। उद्घाटन प्रबंध समिति के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार, प्रबंधक दीपक राज सिंघल, उपाध्यक्ष उप प्रबंधक देवी दयाल गर्ग, श्रवण कुमार सिंघल, उद्यमी विजेश कंसल, विजय गिरधर, जर्रार बेग, प्रधानाचार्य राजकुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दीपक राज सिंघल ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही कम खर्च पर वेस्ट मटेरियल से बहुत ही सुंदर-सुंदर आइटम बनाए हैं। राखियां, ठाकुर जी के कपड़े, स्वेटर, घरेलू सजावट के समान, आचार और ब्रेड रोल, खाने के अनेको सामान, कृषि क्षेत्र में फसलों की बुवाई, कटाई, खाद, गाय, भैंस, ट्रैक्टर, सिंचाई के साधन, विज्ञान में प्रदूषण, ट्रैफिक कंट्रोल, शरीर के अंग, इलेक्ट्रॉनिक और बिजली के उपकरण आदि अनेकों बहुत ही शिक्षाप्रद प्रस्तुती बच्चों द्वारा दी गई है। उन्होंने समस्त स्टाफ और बच्चों को मेहनत के लिए बहुत बधाई दी। एग्जीबिशन की शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने बहुत ही तारीफ की। अनुपम वशिष्ठ एडवोकेट, विकास पुंडीर, मनीष त्यागी, रविंद्र चौधरी, मीनू सिंगल, अमित तायल, राजन छाबड़ा, शिवम सिंघल आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य राजकुमार ने सभी अतिथियों का अभिभावकों का स्वागत एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel