पशु पैठ में खरीदारी करने जा रहे व्यापारी की पिकअप के आगे बाइक डालकर चार बदमाशों ने 5.08 लाख रुपये की नगदी लूटी

पशु पैठ में खरीदारी करने जा रहे व्यापारी की पिकअप के आगे बाइक डालकर चार बदमाशों ने 5.08 लाख रुपये की नगदी लूटी

सहारनपुर : पशु पैठ में खरीदारी करने जा रहे व्यापारी की पिकअप के आगे बाइक डालकर चार बदमाशों ने 5.08 लाख रुपये की नगदी लूटी

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (छुटमलपुर)। सहारनपुर जनपद के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर में पशु पैठ में खरीदारी करने जा रहे व्यापारी की पिकअप के आगे बाइक डालकर चार बदमाशों ने पांच लाख आठ हजार रुपये की नगदी लूट ली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि
चालक ने ही अपने साथियों से लूट कर वारदात को अंजाम दिलाया था। पुलिस चालक से उनके साथियों के नाम-पते लेकर उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
रजापुर निवासी परवेज आलम उर्फ सोनू दुधारू पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता है। बीती रात करीब दो बजे वह गांव निवासी पिकअप चालक जहांगीर उर्फ काला के साथ संभल की दूरपुर मंडी जाने के लिए निकला था। सोनू ने बताया कि वह भैंसराव वाले रास्ते पर गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित श्मशान घाट के पास ही पहुंचा था कि अचानक पीछे से आए बाइक सवार ने अपनी बाइक उनकी पिकअप के सामने गिरा दी। उसे बचाने के लिए जैसे ही काला ने पिकअप रोकी तो पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश और आ गए। जब तक वह कुछ समझ पाता चारों बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। मारपीट करते हुए पांच लाख आठ हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। इसके बाद सोनू ने फोन से पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर मुनीष चंद्र पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। बदमाशों की तलाश में आसपास के जंगलों में भी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके बाद पुलिस ने चालक काला को थाने ले जाकर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि लालच में आकर उसने ही लूट की घटना को अंजाम दिलाया है। पुलिस उससे उसके साथियों के नाम पते लेकर उनकी तलाश में दबिश दे रही है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पशु व्यापारी से लूट की घटना में चालक की संलिप्तता सामने आई है। उसने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि लालच में आकर उसने अपने साथियों से घटना को अंजाम दिलाया। जल्द ही लूट में शामिल बदमाशों का पकड़ लिया जाएगा।