प्राचीन सिद्धपीठ श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में सोने के सिंहासन पर विराजमान ठाकुर जी महाराजा धीराज भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के गर्भगृह की चौखट एवं दरवाज़ों पर गोल्डन व शुद्ध चांदी मंढवाये जाने का कार्य प्रगति पर

प्राचीन सिद्धपीठ श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में सोने के सिंहासन पर विराजमान ठाकुर जी महाराजा धीराज भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के गर्भगृह की चौखट एवं दरवाज़ों पर गोल्डन व शुद्ध चांदी मंढवाये जाने का कार्य प्रगति पर

देवबंद : देवबंद के प्राचीन सिद्धपीठ श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में सोने के सिंहासन पर विराजमान ठाकुर जी महाराजा धीराज भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के गर्भगृह की चौखट एवं दरवाज़ों पर गोल्डन व शुद्ध चांदी मंढवाये जाने का कार्य प्रगति पर

राजस्थान जिला चित्तौड़गढ़ गांव गेगपुरा के मिस्त्री राजू (राजमल) व उनका बेटा किसन सुथार पिछले लगभग दो माह से दरवाज़ों पर शुद्ध चांदी का कलात्मक कार्य करने में जुटे है

मंदिर में दो स्थानों पर श्री गणपति जी और माता सरस्वती जी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित होंगी : अशोक गुप्ता

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

✍🏾रिपोर्ट- गौरव सिंघल, जिला-प्रभारी,जी न्यूज इंडिया,जनपद सहारनपुर,उप्र:।।
देवबंद (सहारनपुर)।
देवबंद नगर के प्राचीन सिद्धपीठ श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में सोने के सिंहासन पर विराजमान ठाकुर जी महाराजा धीराज भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के गर्भगृह की चौखट एवं दरवाज़ों पर गोल्डन व शुद्ध चांदी मंढवाये जाने का कार्य प्रगति पर है। मंदिर कमेटी द्वारा राजस्थान जिला चित्तौड़गढ़ गांव गेगपुरा के मिस्त्री राजू (राजमल) व उनका बेटा किसन सुथार बुलाये गये है, जो पिछले लगभग दो माह से दरवाज़ों पर शुद्ध चांदी का कलात्मक कार्य में जुटे हैं। शुद्ध चांदी के पत्तरे अहमदाबाद से और येलो-गोल्डन पतरे उदयपुर से मंदिर कमेटी के तीन सदस्यों की टीम द्वारा बनवाकर लाये गये है। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि मंदिर में दो स्थानों पर श्री गणपति जी और माता सरस्वती जी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित होंगी। मंदिर में ये ऐतिहासिक और मनभावन कार्य है इससे पहले भी अनेक ऐतिहासिक और मनभावन कार्य कराये जा चुके हैं। मंदिर कमेटी ने श्रृद्धालुजनों से अपने इस मंदिर आकर दर्शन कर लाभ प्राप्त करने की अपील की है।