विधायक रामपुर मनिहारान ने ग्रामीणों के साथ मनाया जल अर्पण दिवस समारोह
विधायक रामपुर मनिहारान ने ग्रामीणों के साथ मनाया जल अर्पण दिवस समारोह

विधायक रामपुर मनिहारान ने ग्रामीणों के साथ मनाया जल अर्पण दिवस समारोह
शुद्ध पेयजल से बहुत सी बीमारियों का हो जाता है स्वत: ही अंत : विधायक देवेन्द्र निम
प्रत्येक नागरिक को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : देवेन्द्र निम
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद के विकास खण्ड बलियाखेड़ी की छिदबना पेयजल योजना में समस्त कार्य पूर्ण होने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों तथा ग्रामवासियों के साथ जल अर्पण दिवस समारोह मनाया गया। पेयजल योजना के अन्तर्गत पम्प हाउस, बाउन्ड्रीवॉल, अवर जलाशय, 4.5 किमी में वितरण प्रणाली, 515 गृह संयोजन, सड़क पुर्नस्थापना, 19.44 कि०वॉट की सोलर अधिष्ठापन, क्लोरीनेटर, डी०जी० सेट, पब्लिक स्टैंड पोस्ट, कैम्पस डेवलपमेंट वर्क किया गया। छिदबना पेयजल योजना में वर्तमान में कुल जनसंख्या 6540 को 515 नग गृह पेयजल संयोजनों द्वारा अवर जलाशय के माध्यम से क्लोरिन युक्त पेयजल आपूर्ति समय निर्धारित करते हुये सूचारू रूप से की जा रही है। विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि सरकार हर घर नल से जल योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है एवं इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल के सेवन से बहुत सारी बीमारियों का अंत स्वत: ही हो जाता है।
इसके पूर्व में स्कूली बच्चों द्वारा हर घर जल उत्सव रैली निकाली गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रिजवान अहमद, अधिशासी अभियंता मो0 हाशिम सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel