सहारनपुर के दो दोस्तों की चंडीगढ़ में थार से कुचलकर हुई मौत

सहारनपुर के दो दोस्तों की चंडीगढ़ में थार से कुचलकर हुई मौत

सहारनपुर के दो दोस्तों की चंडीगढ़ में थार से कुचलकर हुई मौत

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर के दो दोस्तों की चंडीगढ में थार से कुचलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार
सहारनपुर जनपद के थाना मंडी क्षेत्र निवासी गुलशेर अली और अब्दुल सुभान अपनी बाइक से चंडीगढ़ गए थे। लौटते समय रेड लाइट पर पीछे थार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी 18 साल का युवक है। चंडीगढ़ स्थित मनीमाजरा में कलाग्राम लाइट पॉइंट पर रेड सिग्नल पर खड़े बाइक सवार दो शिक्षकों को तेज रफ्तार ब्लैक थार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों हवा में उछलकर दूर जा गिरे। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने पीजीआई पहुंचते ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतकों में सहारनपुर (यूपी) के थाना मंडी क्षेत्र निवासी गुलशेर अली (46) और अब्दुल सुभान (44) शामिल हैं। दोनों मदरसे में शिक्षक थे। एक हकमशाह कॉलोनी स्थित मदरसे में और दूसरा छुटमलपुर के मदरसे में बच्चों को पढ़ाता था। दोनों शिक्षक दोस्त स्प्लेंडर बाइक से चंडीगढ़ आए थे और सेक्टर-26 में रिश्तेदार के घर ठहरे हुए थे। पंचकूला से लौटते समय कलाग्राम चौक पर रेड लाइट होने के कारण रुके थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। गुलशेर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अब्दुल सुभान को राहगीरों और पुलिस की मदद से पीजीआई पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सिर और शरीर पर गंभीर चोटें खतरनाक साबित हुईं।आरोपी की पहचान सेक्टर-22 निवासी 18 वर्षीय अरमान के रूप में हुई है। हादसे के बाद अरमान गाड़ी लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर के दौरान थार के टायर फट गए थे। पुलिस ने दड़वा श्मशान घाट के पास लावारिस खड़ी गाड़ी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों शिक्षक अपने पीछे नौ छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। गुलशेर के पांच और अब्दुल सुभान के चार बच्चे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है।