सहारनपुर : लूट के मुकदमें में वांछित एक घायल सहित दो लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सहारनपुर : लूट के मुकदमें में वांछित एक घायल सहित दो लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर : लूट के मुकदमें में वांछित एक घायल सहित दो लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (फतेहपुर)।
सहारनपुर जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के मुकदमें में वांछित एक घायल सहित दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 तमंचा .315 बोर, 04 जिंदा / 02 खोखा कारतूस .315 बोर, लूटे गये 2,80,000/-रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साईकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, चोरी, लूट, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, पशु चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात थाना फतेहपुर पुलिस गंगाली मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव राजपुर में पशु व्यापारी से लूटपाट करने वाले अभियुक्त ग्राम गंगाली की तरफ से आ रहे है। तभी ग्राम गंगाली की तरफ से एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर आते दिखायी दिये, जिन्हें टोर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया तो दोनों व्यक्ति मोटर साईकिल को मोडकर भागने लगे, पुलिस पार्टी द्वारा पीछा गया तो मोटर साईकिल सवार व्यक्तियों ने पुलिस को अपना पीछा करते देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार / घायल अभियुक्त की पहचान शुभम पुत्र धनप्रकाश निवासी ग्राम लडवा थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर के रुप में हुई है। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 02 जिंदा / 01 खोखा कारतूस .315 बोर व लूटे गये 1,50,000/- रुपये नगद बरामदक हुए है। तथा एक अन्य बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान अंकित पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम चम्पावास थाना बेहट जनपद सहारनपुर के रूप में हुयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 02 जिंदा / 01 खोखा कारतूस .315 बोर, लूटे गये 1,30,000/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साईकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है और उनके विरूध्द अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Subscribe to my channel