ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से एक युवक की मौत,कई घायल

ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से एक युवक की मौत,कई घायल

सहारनपुर : ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से एक युवक की मौत,कई घायल

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में मल्हीपुर रोड पर स्टेयरिंग फेल होने से मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर- ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक शामली के कस्बा कैराना में करीब आठ से 10 मजदूर खेतों की तारबंदी का काम कर रहे थे। कैराना में काम खत्म होने पर सभी ट्रैक्टर- ट्राली से गांव लाखनौर में कार्य के लिए जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र में मल्हीपुर रोड स्थित श्री महामृत्युंजय मंदिर के पास अचानक स्ट्रेयरिंग फेल हो जाने से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बोबी देओल (29) पुत्र देशराज निवासी ओलीपुर रायबरेली के सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरविंद पुत्र ओमप्रकाश, राम पुत्र दुर्गा प्रसाद, चालक यामीन, नंदूलाल, गोलू पुत्र हंसराज, धर्मराज पुत्र राजकुमार, संदीप पुत्र राजकुमार, विजय पुत्र सोमनाथ निवासी ओलीपुर जनपद रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण और राहगीर ट्रैक्टर-ट्राली में दबे लोगों को निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया। मृतक बोबी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रायबरेली में बोबी देओल के परिजनों को जब उसकी मौत की खबर मिली तो वहां कोहराम मच गया। परिवार में बोबी सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई हैं। मृतक और सभी घायल रायबरेली के रहने वाले हैं। सूचना के बाद परिजन सहारनपुर के लिए रवाना हो गए है। पुलिस सड़क हादसे की जांच कर रही है।