पुलिस ने अवैध शराब की भट्टी चलाते एक तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध शराब की भट्टी चलाते एक तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध शराब की भट्टी चलाते एक तस्कर को किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 150 लीटर अवैध कच्ची शराब व 300 लीटर लहन हुआ बरामद

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना बडगाँव पुलिस ने अवैध शराब की भट्टी चलाते एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 लीटर अवैध कच्ची शराब व 300 लीटर लहन तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है।
थाना बडगांव प्रभारी रमेश चन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक हितेश कुमार, सोनू कुमार तथा आबकारी निरीक्षक अक्षय कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अभियुक्त राहुल पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम बढेडी मजबता थाना बडगांव को ग्राम बढेडी मजबता से शराब की भट्टी, 150 लीटर कच्ची शराब खाम, 300 लीटर लहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बडगांव पर धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया है।