के एल जनता इंटर कॉलेज देवबंद में होली का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

के एल जनता इंटर कॉलेज देवबंद में होली का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

देवबंद : के एल जनता इंटर कॉलेज देवबंद में होली का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
के एल जनता इंटर कॉलेज देवबंद में होली का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंधक दीपक राज सिंघल ने सफाई कर्मचारी कपिल वाल्मीकि को गुलाल लगाकर उत्सव की शुरुआत की। समस्त स्टाफ ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर के मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। अनुज त्यागी, संजय धीमा, नरवदा त्यागी, उपासना शर्मा अध्यापकों ने भजन सुनाकर खुशी में और चार चांद लगा दिए। प्रबंधक दीपक राज सिंघल ने समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि हम अपनी कटुता अपनी बुराई को होली में दहन कर जीवन की नई शुरुआत करें। प्रधानाचार्य राजकुमार ने सभी का मीठा-मुंह कराते हुए बधाई दी। इस अवसर पर प्रबंधक दीपक राज सिंघल, प्रधानाचार्य राजकुमार, संजय धीमान, बलदेव राज, सुमन शर्मा, नर्वदा त्यागी, गौरो धीमान, आलोक कुमार, अनुज त्यागी, अर्चना शर्मा, शिखा सिंघल, सचिन कुमार, आदेश कुमार, पुष्पांजलि, स्वाति सिंघल, ओम कुमार, संदीप कुमार, रोहित कुमार, संदीप कुमार, प्रेरणा राव, नीरज देवी, उपासना शर्मा, आशुतोष शर्मा, मीनाक्षी, मोहित, ईश्वर सिंह, भारत गोयल, विनय कुमार, हर्ष, विजय पाल, महिपाल, बाबूराम, घसीटाराम, राम गोपाल, कुसुम, कपिल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।