जीवन योग स्टूडियों देवबंद में मनाया गया होली उत्सव
जीवन योग स्टूडियों देवबंद में मनाया गया होली उत्सव

जीवन योग स्टूडियों देवबंद में मनाया गया होली उत्सव
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
होली पर्व के अवसर पर जीवन योग स्टूडियो, देवबंद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग साधकों ने एकत्र होकर होली का उत्सव मनाया तथा योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया।
इस अवसर पर जीवन योग फाउंडेशन के अध्यक्ष व अध्यापक विशाल पुंडीर ने सभी को मिठाई खिलाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और खुशियों का पर्व है और सभी के जीवन में ऐसे ही सुख, शांति और उल्लास के रंग सदा बने रहें। कार्यक्रम के दौरान सभी साधकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं। आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम हर्षोल्लास और आनंदपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Subscribe to my channel