जूडो छात्रावास बालक सहारनुपर के खिलाडी करन ने -35 किग्रा0 भार वर्ग में स्वर्ण पदक, ठा0 नितिश कुमार कुश्वाहा ने -60 किग्रा0 भार वर्ग में स्वर्ण पदक एवं दिशान्त ने -55 किग्रा0 भार वर्ग में रजत पदक जीते

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। खेल निदेशालय के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता के0डी0सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित की गयी। जिसमें जूडो छात्रावास बालक सहारनुपर के खिलाडी करन ने -35 किग्रा0 भार वर्ग में स्वर्ण पदक, ठा0नितिश कुमार कुश्वाहा ने -60 किग्रा0 भार वर्ग में स्वर्ण पदक एवं दिशान्त ने -55 किग्रा0 भार वर्ग में रजत पदक अर्जित किया है। जूडो छात्रावास के खिलाडी पुनीत कुमार आर्य अंशकालिक मानदेय जूडो प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करते है। खिलाडियों के स्टेडियम पहुंचने पर राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी एवं प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बाॅक्सिंग) ने खिलाडियों को बधाई दी एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रवीन कुमार, बृजेश कुमार, पुनीत कुमार आर्य, जयेन्द्र कुमार, सन्नी कुमार आदि उपस्थित रहे।