सहारनपुर : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने देवबंद में एक कार से 380 किलोग्राम मावा पकड़ा, टीम ने मौके पर ही मावा नष्ट कराया

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर /देवबंद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने देवबंद में कार्रवाई करते हुए एक कार से 380 किलोग्राम मावा पकड़ा है। मावा गंदगी में रखा मिला, जो बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। टीम ने मौके पर ही मावा नष्ट कराया।होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। बाजारों में मिलावटी मावा, पनीर खपाया जा रहा है। सहायक आयुक्त प्रथम अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने देवबंद में छापा मारकर मावा पकड़ा। खाद्य कारोबारकर्ता शहजाद निवासी गांव मंझोल इस मावा को बिक्री के उद्देश्य से लेकर जा रहा था। पूछताछ के दौरान शहजाद ने बताया कि मावे में वसा बढ़ाने के लिए वनस्पति मिलाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने मौके पर ही मावे के दो नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। 380 किलोग्राम मावे को नष्ट कराया, जिसकी अनुमानित कीमत 83,600 रुपये बताई गई। इस दौरान मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार, अमित कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।