जमीन के नाम पर 47.50 लाख ठगे, पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
जमीन के नाम पर 47.50 लाख ठगे, पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जमीन के नाम पर 47.50 लाख ठगे, पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर की अमन विहार काॅलोनी में 500 वर्ग गज जमीन के नाम पर नूर बस्ती थाना कोतवाली देहात निवासी मोहम्मद अकबर से पांच लोगों ने 47.50 रुपये लाख ठग लिए। आरोप है, कि आरोपियों ने उसे बेहट कस्बे के पास जंगल में ले जाकर मारपीट करते हुए रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
न्यायालय के आदेश पर बेहट पुलिस ने पीड़ित की तरफ से आरोपी अशरफ, इस्माईल व आमिर निवासी मुन्नीबाई नया बाजार थाना कोतवाली नगर, मोहम्मद मुस्तकीम नंद विहार काॅलोनी देहरादून रोड थाना जनकपुरी व मोहम्मद अजमल निवासी नखासा बाहर थाना कोतवाली नगर सहारनपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मोहम्मद अकबर ने बताया, कि उसे कुछ जमीन खरीदनी थी। आरोपी अशरफ व अजमल उसके पास आए और कहने लगे कि बेहट अड्डे के पास अमन विहार काॅलोनी में उनकी 500 वर्ग गज जमीन है। उन्होंने उसे जमीन दिखाई और 47.50 लाख में सौदा तय हो गया। उसने अशरफ के खाते में तीन लाख, उसके द्वारा बताए नईम के खाते में 2.50 लाख और एक अन्य खाते में 1.50 लाख रुपये डलवाए। आरोपी इस्माइल के खाते में 1.50 लाख, अशरफ द्वारा बताए गए उनकी कंपनी आरएस ट्रेडर्स के खाते में पांच लाख आरटीजीएस के माध्यम से भेजे। इसके बाद फिर उनकी कंपनी के खाते में पांच लाख आरटीजीएस के माध्यम से भेजे। 5.85 लाख अशरफ के खाते में फिर डलवाए। कुल 24.35 लाख आरोपियों को दिए।
इसके 10 दिन बाद उसने 23.15 लाख आरोपियों को नकद दिए। उसने आरोपियों से जमीन का बैनामा करने के लिए कहा। आरोप है, कि आरोपियों ने उसे बेहट बुलाया और जंगल में ले जाकर उसे बेरहमी से पीटा और धमकी दी, कि यदि उसने अगर बैनामा करने के लिए कहा या रकम वापस मांगी तो उसे जान से मार देंगे।

Subscribe to my channel