बाबा गुरुघंटाल होनोलूलू वालो के साथ मिडटाउन का होली हुड़दंग
बाबा गुरुघंटाल होनोलूलू वालो के साथ मिडटाउन का होली हुड़दंग

*बाबा गुरुघंटाल होनोलूलू वालो के साथ मिडटाउन का होली हुड़दंग*
रोटरी मिडटाउन द्वारा पारिवारिक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन मूलचंद रिसोर्ट में किया सर्वप्रथम क्लब अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित परिवारों को होली की शुभकामनाए दी फिर निशि जैन और राधा गर्ग ने तंबोला में पुरुस्कारों की झड़ी लगा दी।मिडटाउन द्वारा बाबा गुरुघंटाल होनोलूलू वालो को अपने शिष्य और भक्तों के साथ बुलाया था उनके जीवन चरित्र का मंचन करते हुए सीए अंकित सीए राहुल एडवोकेट राजीव व प्रशांत द्वारा उनके बचपन की झाँकी गलती से मिस्टेक गाने पर नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत की फिर बाबा के विवाहोपरांत का सफ़र एनी रूमा व पंकज अग्रवाल द्वारा शादी कर के फंस गया यार गाने पर नृत्य कर के दी मानसी वर्मा व डॉ वर्मा ने भी नृत्य के माध्यम से उनके जीवन चरित्र को दिखाया उसके बाद बाबा का सभा में भक्तों के साथ नाचते गाते आगमन हुआ होली के इस माहौल में बाबा के प्रवचन क्या ले कर आए थे क्या ले कर जाओगे जो कल तक तुम्हारा था आज मेरा होगा और भक्तों की परेशानियों के समाधान ने सबको खूब हंसाया
बाबा बने अमित कुच्छल व उनके चेला बने सीए अतुल अग्रवाल अलग ही रंग में रंगे नज़र आए भक्तों के रूप में संध्या गोयल शालू गर्ग निशी जैन दीपक सिंघल नरेश शर्मा देवेन्द्र अरोड़ा विनय सिंघल आदि के मजेदार प्रश्नों ने सभी को गुदगुदाया सूत्रधार निशांक जैन थे व नाटक के लेखन व निर्देशन विपुल भटनागर ने किया
उसके बाद निष्काम गर्ग सुशोभ बिंदल विनय सिंघल प्रशांत व गौरव गोयल के घागरा चोली में मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है गीत पर नृत्य ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया अंत में निष्काम गर्ग और विपुल भटनागर के होली गीतों सभी को डांस करने पर मजबूर कर दिया कार्यक्रम के संयोजक निशी जैन-निशांक जैन, राधा गर्ग-निष्काम गर्ग व सीमा भटनागर विपुल भटनागर रहे । रचना पीयूष अग्रवाल नीरा उमेश गोयल रमा मनीष भाटिया रेखा देवेन्द अरोड़ा शिप्रा हर्ष पुरी रश्मि प्रगति कुमार पूजा अमित सिंघल गीता राकेश राठी संजीव कमल शिनूज अंकुर गोयल छाया मयंक निशु सचिन सिंघल आदि अनेकों सदस्य उपस्थित रहे

Subscribe to my channel