सहारनपुर : पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर : पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर : पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (नकुड)।ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज थाना नकुड़ पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना नकुड़ पुलिस टीम ने आज ग्राम सिरसला क्षेत्र में दबिश देकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू पुत्र असगर, निवासी ग्राम सिरसला, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर, वसीम पुत्र असगर, निवासी ग्राम सिरसला, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिरसला के पास से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 132/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त सोनू पर पूर्व में मु0अ0सं0 109/24 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम थाना नकुड़ में पंजीकृत है। वहीं अभियुक्त वसीम के विरुद्ध मु0अ0सं0 362/2024 धारा 305, 317(2), 331(4) बीएनएस थाना नकुड़ में दर्ज है। थाना नकुड़ पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।