सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे एक गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार
सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे एक गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे एक गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया
सहारनपुर (नागल)।सहारनपुर जनपद की थाना नागल पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे एक गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गौकश के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस व एक बिना नम्बर प्लेट की बाईक बरामद की है। सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात पुलिस टीम थानाध्यक्ष नागल राजकुमार चौहान व उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम शीतलाखेडा से नैनसोब जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थी, तभी सामने से आती एक बाइक रूकने के लिए इशारा किया गया, परन्तु वह भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा किया गया तो, उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान रागिब पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम पाण्डौली थाना नागल के रुप में हुई।
जबकि 02 अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है तथा घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाश थाना नागल पर धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहा था। जिसके कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस व एक बाईक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध थाना नागल पर गौकशी, आर्म्स एक्ट जैसे करीब आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर रात के अन्धेरे में आवारा गौवंश को पकड़कर सुनसान जगह व खेतो में ले जाकर गौकशी करते है और उनके माँस को गांवो में छिप-छिपाकर बेंच देते है। उनके द्वारा 22 फरवरी को ग्राम नैनसोब के पास काली नदी पर गौकशी की घटना की गयी थी। आज भी हम गौकशी की घटना करने की फिराक मे जा रहे थे, कि तभी पुलिस ने हमे पकड लिया।

Subscribe to my channel