होली के पावन पर्व पर देवबंद नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों, प्रमुख चौराहों पर महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका का पूजन किया

होली के पावन पर्व पर देवबंद नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों, प्रमुख चौराहों पर महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका का पूजन किया

देवबंद : होली के पावन पर्व पर देवबंद नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों, प्रमुख चौराहों पर महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका का पूजन किया

महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर होलिका की परिक्रमा की, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की

होली पूजन पर गोबर से बने चांद, सूरज व तारों की आकृति वाले बरकुलों और बेर की माला के साथ-साथ चरखों के सूत की पूनी से महिलाओं को होली की परिक्रमा करते हुए चारों ओर सूत का धागा लपेटने का दृश्य नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर खासतौर से दिखाई दिया

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

✍🏾रिर्पोट:- गौरव सिंघल, जिला-प्रभारी,जी न्यूज इंडिया,जनपद सहारनपुर,उप्र:।।
देवबंद (सहारनपुर)। होली के पावन अवसर पर देवबंद नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों, प्रमुख चौराहों पर महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका का पूजन किया गया। देवबंद नगर के मोहल्ला जनकपुरी, छिम्पीवाडा,
रेलवे रोड, एमबीडी चौक एवं प्रमुख कॉलोनियों समेत अनेक स्थानों पर विधि-विधान से होलिका का पूजन महिलाओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर होलिका की परिक्रमा की, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। होली पूजन पर गोबर से बने चांद, सूरज व तारों की आकृति वाले बरकुलों और बेर की माला के साथ-साथ चरखों के सूत की पूनी से महिलाओं को होली की परिक्रमा करते हुए चारों ओर सूत का धागा लपेटने का दृश्य नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर खासतौर से दिखाई दिया। महिलाएं पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ होलिका की पूजा और अन्य अनुष्ठान करती देखी गयीं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन क्षेत्र में पूरी तरह से सतर्क रहा। होली पर्व के मद्देनजर देवबंद नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी की तैनाती विशेष रूप से की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होलिका पूजन आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया।