ट्रेन में लूट करने वाला शातिर जहरखुरान गिरफ्तार
ट्रेन में लूट करने वाला शातिर जहरखुरान गिरफ्तार

ट्रेन में लूट करने वाला शातिर जहरखुरान गिरफ्तार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूट करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन, पर्स और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी की ट्रेन संख्या 15532 सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस में कुछ यात्री संदिग्ध हालत में है। इस पर जीआरपी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विपिन, अरूण और प्रमोद को गंभीर हालत में ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया। इसी दौरान पुलिस ने शातिर जहर खुरान रामकुमार वर्मा पुत्र जगन्नाथ वर्मा निवासी थाना कोतवाली देहात जिला बलरामपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से उनका पर्स, 300 रुपए नकद,आधार कार्ड और प्रमोद का टेक्नो स्पार्क मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेनों में यात्रियों से दोस्ती करता था और क्रीम वाले बिस्किट में नशीला पदार्थ लगाकर खिलाता था और फिर उनसे लूट कर लेता था।

Subscribe to my channel