ट्रक और पिकअप बोलेरो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत, दो लोग हुए गंभीर घायल

ट्रक और पिकअप बोलेरो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत, दो लोग हुए गंभीर घायल

सहारनपुर : ट्रक और पिकअप बोलेरो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत, दो लोग हुए गंभीर घायल

(गौरव सिंघल)

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना तीतरो क्षेत्र में झाड़वन गांव के पास एक ट्रक और पिकअप बोलेरो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम इस पूरी घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने और दुर्घटना के कारणों की जांच करने में लगी हुई हैं। सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।