मुजफ्फरनगर पुलिस लाईन में आयोजित होली मिलन समारोह में एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ खेली फूलों की होली,

मुजफ्फरनगर पुलिस लाईन में आयोजित होली मिलन समारोह में एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ खेली फूलों की होली,

मुजफ्फरनगर पुलिस लाईन में आयोजित होली मिलन समारोह में एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ खेली फूलों की होली, अधिकारियों एवं आरक्षियों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति


मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाईन में गुरुवार 05 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा एवं उनकी पत्नी डॉ. नीलम राय द्वारा अधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ फूलों की होली खेली गई।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13


कार्यक्रम में एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं सेवा जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजनों से पुलिस परिवार के बीच आपसी सहयोग, सामंजस्य एवं उत्साह की भावना को बल मिलता है। होली मिलन समारोह के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारीगण, पुलिस परिवार के सदस्य़ों व रिक्रूट आरक्षियों द्वारा होली से संबंधित गीत, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया तथा पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा उत्साहपूर्वक इस पर्व को मनाया। इस अवसर पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल, एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे, एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित पुलिस परिवार के सदस्य, रिक्रूट आरक्षीगण व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।